फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cylinder laden truck hits divider amid dense population on National Highway, accident averted

Kaushambi News: नेशनल हाईवे पर घनी आबादी के बीच डिवाइडर में चढ़ा सिलिंडर लदा ट्रक, हादसा टला

Wed, 10 Jul 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Cylinder laden truck hits divider amid dense population on National Highway, accident averted
मूरतगंज चौराहे के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मंगलवार भोर रसोई गैस सिलिंडर लादकर फतेहपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर मूरतगंज बाजार में घनी आबादी के बीच डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत रही कि सिलिंडर में विस्फोट नहीं हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे कराया।
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज चौकी प्रभारी मनोज तोमर का कहना है कि भोर करीब तीन बजे सूचना मिली कि प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया है। ट्रक में रसोई गैस सिलिंडर लोड थे। बस्ती के बीच सिलिंडर लगे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पता चला कि घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी भाग निकले हैं। थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया का कहना है कि कोई अनहोनी नहीं हुई है। ट्रक को सड़क के किनारे करवा दिया गया है।
विज्ञापन

-----

ब्रेक फेल होने से कार में भिड़ी रोडवेज, बाल-बाल बचे सवार
फोटो-38
सिराथू। सैनी बस अड्डे के समीप मंगलवार शाम प्रयागराज से कानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित हुई बस गुलामीपुर निवासी मो. शोएब के कार से टकरा गई। घटना में कार सवार बाल-बाल बचा। घटना में कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इंस्पेक्टर जेके शर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष के बीच आपस में सुलह-समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---



कार की टक्कर से ऑटो सवार दो जख्मी
सिराथू। फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली के ईंट गांव निवासी बसंत लाल व ललिता देवी मंगलवार को ऑटो से कड़ाधाम कोतवाली के हब्बूनगर आ रहे थे। सैनी कोतवाली के अटसराय के समीप कार की टक्कर लगने से ऑटो सवार दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed