{"_id":"65b58889c4f0410ead0874d4","slug":"cyclist-dies-due-to-collision-with-tractor-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-107788-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Sun, 28 Jan 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के चरई गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला।
संदीपन घाट कोतवाली के सत्ती का पूरा मजरा अमनी लोकीपुर निवासी झगड़ू (58) बृहस्पतिवार शाम साइकिल से चरवा बाजार गया था। देर शाम लौटते समय चरई गांव के समीप मिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई।
अंधेरा होने के कारण चालक ट्रैक्टर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसओ बलराम सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लिया गया है। झगड़ू के पोते ज्ञानसिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।