{"_id":"6898e5447ab86dcdbf0c7b22","slug":"current-passed-through-the-stay-wire-of-the-pole-young-man-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128934-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खंभे के स्टे वायर में उतरा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खंभे के स्टे वायर में उतरा करंट, युवक की मौत
Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर गांव के बाहर घटनास्थल पर मृतक विजय के रोते बिलखते परिजन-संवाद
पिपरी कोतवाली के भोजपुर गांव में शनिवार रात खंभे के स्टे वायर में करंट उतरने से खेत की तरफ गए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भोजपुर गांव निवासी विजय कुमार उर्फ पोट्टर (26) पुत्र हीरालाल खेती-किसानी करता था। शनिवार रात वह खेत की रखवाली करने गया था। पिता हीरालाल के मुताबिक, खेत किनारे लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से बेटे विजय की मौत हो गई।
रविवार सुबह देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस दौरान परिजन खेत की तरफ गए तो बिजली के खंभे में लगी स्टे वायर के समीप विजय का शव पड़ा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
पिपरी के सेवढ़ा गांव में शनिवार रात बिजली का बोर्ड ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सेवढा गांव निवासी बृजलाल प्रजापति किसानी करता है। शनिवार रात उसका (17) वर्षीय बेटा बादल बगल के कमरे में सोने चला गया। रात में शाॅर्ट-सर्किट से उसके कमरे की लाइट खराब हो गई। इस पर बादल स्विच बोर्ड खोल कर बिजली ठीक करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया इससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह कमरे में जमीन पर बादल का शव पड़ा देख परिजन बिलख पड़े। पुलिस को सूचना दिए बिना रविवार को घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अभिषेक सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि मामले की छानबीन की जाएगी।