फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Current death of a worker from being Tent House

करंट लगने से टेंट हाउस मजदूर की मौत

Thu, 04 Jun 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Thu, 04 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद (ब्यूरो)। टेंट हाउस में काम करने वाले मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक को करंट से झुलसते देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने आपूर्ति ठप कराते हुए शव बाहर निकाला। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के दर्जी का पुरवा (मीठेपुर सयारा) गांव निवासी बलराम (18) पुत्र केशलाल पटेल स्थानीय एक टेंट हाउस में मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह वह मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनमऊ गांव निवासी छेदीलाल के घर बेटी की शादी के लिए टेंट लगाने गया था। बताया जाता है कि सुबह करीब आठ बजे वह टेंट के पाइप खड़े कर रहा था। तभी लोहे की पाइप ऊपर से गुजरी एलटी लाइन से छू गई। इससे बलराम करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। घटना से वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


 हालांकि मौजूद लोग  तत्काल उसे उठाकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। मगर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही हादसे में युवक की मौत होने की मनहूस खबर घरवालों को मिली कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने टेंट हाउस संचालक को भी हादसे की जानकारी दी। दोपहर बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की अचानक मौत होने से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed