फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crisis on the scholarship of 10 thousand students

Kaushambi News: 10 हजार विद्यार्थियों के वजीफे पर संकट

Tue, 28 Feb 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crisis on the scholarship of 10 thousand students
10 हजार विद्यार्थियों के वजीफे पर संकट
विज्ञापन

- विभिन्न कक्षाओं के इन विद्यार्थियों का डाटा जांच में मिला संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा के करीब 10 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट मंडराने लगा है। विभिन्न कक्षाओं के इन विद्यार्थियों का डाटा जांच में संदिग्ध पाया गया है। समाज कल्याण निदेशालय ने डाटा वापस भेजते हुए सत्यापन के लिए एक और मौका दिया है।
चालू शिक्षा सत्र में कक्षा 11 से लेकर ऊपर की विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले 35,975 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इसमें व्यावसायिक कक्षाओं के विद्यार्थी भी शामिल हैं। जिला स्तर से संस्तुति के साथ छात्रवृत्ति का ब्योरा समाज कल्याण निदेशालय भेजा गया। निदेशालय स्तर से की गई जांच में 9,984 विद्यार्थियों का डाटा संदिग्ध पाया गया है।
विज्ञापन

इसमें अधिकांश विद्यार्थियों के हाईस्कूल के प्रमाणपत्रों का डाटा संदिग्ध पाया गया है। छात्रों की ओर से आवेदन में दिए गए हाईस्कूल के प्राप्तांक, अनुक्रमांक के साथ अन्य जानकारियां सत्यापन में सही नहीं पाई गई हैं। इसके अलावा आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता संख्या का विवरण आवेदन के मुताबिक सही नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में विद्यार्थियों का डेटा संदिग्ध पाए जाने पर समाज कल्याण निदेशालय ने विभाग को वापस भेज दिया है। निदेशालय ने छात्रों को एक और मौका देते हुए डेटा को संशोधित करने के साथ सत्यापित रिपोर्ट मांगी। डाटा संदिग्ध पाए जाने पर तकरीबन 10 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर खतरा मंडराने लगा है।

कहा जा रहा है कि डाटा सत्यापित व संशोधित नहीं होने की स्थिति में ये विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। समाज कल्याण विभाग ने संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को डेटा वापस करते हुए 10 फरवरी तक संशोधित करने का निर्देश दिया है। इस तिथि तक संशोधित डेटा नहीं मिलने पर उसकी संस्तुति विभाग की ओर से नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed