{"_id":"5c9fbe32bdec2256d212ac12","slug":"youth-met-near-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में मरणासन्न मिला लापता युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाबगंज में मरणासन्न मिला लापता युवक
Sun, 31 Mar 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
टेंढ़ीमोड़। कोखराज क्षेत्र के कसिया ककोढ़ा गांव से शनिवार सुबह लापता हुआ युवक दोपहर को प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। पीड़ित को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कसिया ककोढ़ा गांव का छोटेलाल रेलवे कर्मचारी है। उसका बेटा अनिल कुमार (19) शनिवार सुबह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला।
काफी देर तक नहीं लौटा को परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच दोपहर को अनिल नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार इलाके में मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। परिवार वालों ने बताया कि अनिल के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट के निशान थे। नवाबगंज पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने आननफानन अनिल को रेलवे अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। होश नहीं आने के कारण वह फिलहाल ये नहीं बता पाया कि आखिर उसके साथ कौन सी घटना हुई है।