{"_id":"59f38b844f1c1baf678b7efd","slug":"young-woman-raped-by-neighbor-in-karari-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने लूट ली पड़ोसी महिला की आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने लूट ली पड़ोसी महिला की आबरू
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी इलाके में बुधवार रात अधेड़ ने पड़ोसी महिला की आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह बच्चों के साथ घर मेें अकेली रहती है। बताया कि बुधवार रात वह घर के भीतर आंगन में सो रही थी। आधी रात को दीवार फांदकर घर के भीतर पहुंचे अधेड़ ने उसे सोते समय दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद अधेड़ महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सुबह घर-परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी देते हुए महिला थाने पहुंची।
आरोप है तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे थाने से वापस कर दिया। इलाकाई पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा पीड़िता शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ को प्रकरण की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उधर, एसओ ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।