फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man shot fired , serious

युवक पर दागी गोली, गंभीर

Thu, 11 Dec 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 11 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
Young man shot fired , serious
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा के कोइली का पुरवा गांव में बुधवार की शाम नशेड़ी युवक ने किशोर पर तमंचे से फायर करके उसकी जान लेने की कोशिश की। पेट में गोली धंसने से किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, गोली चलने की आवाज पर गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर जुटे गांववालों ने तमंचा लेकर भाग रहे युवक को धरदबोचा। पीटकर ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक बंधक बनाए रखा। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ ने बताया कि मामूली बात को लेकर युवक ने यह हमला किया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कोइली का पुरवा गांव निवासी रामसरन उर्फ नंगू (16) ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे वह खेत की ओर जा रहा था, तभी नशे में धुत एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने को लेकर दोनों में तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही नशे में धुत युवक ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली पेट में धंसने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उधर, किशोर की चीख और गोेली चलने की आवाज से गांव में सनसनी मच गई। चीखते-चिल्लाते परिजनों के साथ गांववाले टूट पड़े। ग्रामीणों ने तमंचा लेकर भाग रहे युवक को दौड़ाकर धरदबोचा।

लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। पीटने के बाद उसे बंधक बना लिया। उधर, घटना की खबर लगते ही मौके पर सीओ सिटी और एसओ पश्चिमशरीरा भी फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर, गोली लगने से जख्मी किशोर को लेकर परिजन स्थानीय एक निजी हास्पिटल में गए।


जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घायल किशोर के भाई की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नशे की हालत में हमलावर ने फायर किया था। पुलिस हमले के अन्य कारणाें का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं घरवालों के मुताबिक इस युवक से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed