{"_id":"585590af4f1c1bf95164a494","slug":"x-pradhan-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की लाश बरामद, अब हत्यारों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान की लाश बरामद, अब हत्यारों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी पुलिस के गले की फांस बनी पूर्व प्रधान की लाश बरामद हो गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के संगेती गांव के सामने गंगा नदी में गोमती देवी की लाश मिली है। शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिराथू की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद अब पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। इस शव को सैनी व मानिकपुर थाने की पुलिस ने मिलकर गायब किया था।
सेलरहा पश्चिम की पूर्व प्रधान गोमती देवी (46) सात दिसंबर को घर से अकेले गुलामीपुर में होने वाले सत्संग में शामिल होने के लिए निकली थी। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। दूसरे दिन शमसाबाद पुलिस को बेटे शैलेश कुमार ने गुमशुदगी की तहरीर दी। रविवार की शाम को गोमती देवी का शव सैनी कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना सिपाह गांव के जंगल में मिला। गोमती देवी की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंकी गई। सैनी पुलिस ने शव को गंगा में फेंकवा दिया था। बुधवार को दोबारा शव मिला तो प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाने की पुलिस ने खेल करते हुए शव गायब कर दिया था। आईजी व डीआईजी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फटकारा।
इसके बाद एसपी वीके मिश्र ने शुक्रवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए एसएसआई व एसआई को सस्पेंड करते हुए तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। इलाहाबाद से पीएसी के गोताखोर व जल पुलिस बुलाकर शव की खोज कराई जा रही थी। शुक्रवार की शाम तक शव नहीं मिला था। शनिवार दोपहर कोखराज थाना क्षेत्र के संगेती गांव के सामने गंगा नदी में संदीपन घाट के समीप गोमती देवी का शव मिला। बेटे लवलेश ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। हत्यारों का सुराग लगाने के एसपी ने कई टीमें गठित की हैं। घटनास्थल से लेकर सत्संग स्थल तक पुलिस ने खंगाल डाला है।