फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women in kaushambi

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 26 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 26 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
दहेज में मोटर साइकिल मायके से नहीं लाने पर ससुराली विवाहिता के जान के दुश्मन बने हुए हैं। आए दिन उसके साथ मार पीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है। दगाबाज निकले पति और ससुरालियों के  सितम से सहमी विवाहिता शनिवार को मंझनपुर पहुंची। और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने स्थानीय कोतवाली को जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिंदाव गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व शिवलोचन के साथ हुई थी। शादी के दो महीने बाद उसका पति कमाई करने के लिए परदेश चला गया। इसके बाद से ससुराली मायके से दहेज में बाइक लाने को लेकर उस पर सिमत ढाने लगे। शिकायत पति से की तो वह घर वालों को मना कर दिया। और कुछ दिनों बाद वह वापस घर लौट आया। धीरे-धीरे समय दस वर्ष बीत गये। दस वर्ष बाद पति भी सुनीता से दूरी बनाने लगा और अपने घर वालों का साथ देने लगा। 24 जून को पति बाहर से लौटा तो पूरे नसे मे था और घर आते ही पत्नी पर टूट पड़ा। साथ में घर के अन्य लोग भी सुनीता को मारने पीटने लगे।
विज्ञापन


मां को पिटता देख बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग इक्कठ्ठा हो गये। बीच बचाव के बाद मामला शांत कराया गया। लोगों के वापस चले जाने के बाद ससुरालियों ने बच्चों को छीनकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके आ गई। विवाहिता शनिवार को मंझनपुर पहुंची। और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed