{"_id":"5852e9974f1c1b676f64c611","slug":"women-first-information-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर विधवा से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर विधवा से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा को शादी का झांसा देकर दरिंदा एक बरस उसकी अस्मत से खेलता रहा। पखवारे भर पहले उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो फरेबी मुकर गया। और दोबारा ऐसी बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी विधवा बुधवार को मंझनपुर कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के साथ मददगार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
मंझनपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती है। बताया कि साल भर पहले करारी इलाके के एक युवक का उसके घर आना-जाना हो गया। इस दौरान युवक उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर उसे सैनी इलाके लेकर चला गया। इसके बाद उसके साथ एक बरस लगातार दुराचार करता रहा। इतना ही नहीं एक दूसरे मददगार ने भी उसके साथ मनमानी की। पखवारे भर पहले उसने युवक से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो वह मुकर गया।
और साथी के साथ मिल दोबारा ऐसा कहने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। दगाबाज प्रेमी की धमकी से सहमी विधवा बुधवार को मंझनपुर कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने आपबीती पुलिस को बताते हुए घटना की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने विधवा की तहरीर पर प्रेमी और उसके मददगार साथी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में प्रभारी एसओ विनोद यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।