{"_id":"57e6c86f4f1c1b5d19a82108","slug":"women-death-in-doaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर ढहने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर ढहने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इछना गांव में शुक्रवार की रात मकान ढह गया। मकान के मलबे में एक महिला दब गई। बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरायअकिल थाने के इछना गांव निवासी रोशन लाल का कच्चा घर है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे तेज बारिश हो रही थी। बारिश का पानी घर के भीतर इकट्ठा होने लगा तो रोशनलाल की पत्नी कमला देवी (52) पानी बाहर निकालने लगी। इसी बीच कच्ची दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। इसके मलबे में कमला देवी दब गई। दीवार गिरने की आवाज पर बेटे सुदामा, रत्तू आदि ने शोर मचाया। आवाज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हुए। आनन-फानन में मलबा हटाया गया।
सिर पर चोट लगने से कमला देवी की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी होने पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। पूछताछ कर उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।