{"_id":"a34e89632146e03d536f30249eb024fd","slug":"wire-broke-loose-women-including-3-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटकर गिरा, महिला समेत 3 झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार टूटकर गिरा, महिला समेत 3 झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के बरईन का पुरा गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से गांव की एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। सभी लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इन्हें मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिराथू से मंझनपुर के बीच खींची गई 11 हजार वोल्ट ही हाईटेंशन लाइन का तार बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे बरईन का पुरा गांव के समीप टूटकर गिर गया। टूटे तार की चपेट में आने से बरईन का पुरा गांव निवासी बड़कू (55), मुंदरलाल (30) और रामपति (45) पत्नी छोट्टन लाल झुलस गई। वह तो अच्छा रहा कि तार टूटने के कुछ देर बाद ही आपूर्ति बंद हो गई। वरना बड़ा हादसा भी संभव था। उधर, करेंट की चपेट में आकर गांव के तीन लोगों के झुलसने की घटना से कोहराम मच गया। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को लाकर मंझनपुर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना के लिए गांववाले बिजली विभाग के अफसरों को कसूरवार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस लाइन के तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। ग्रामीणों की मानें तो कई बार एक्सईएन समेत बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र भी दिया गया। इसके बाद भी जर्जर तार बदले नहीं जा रहे हैं। इसका गांववालों में गुस्सा है।