फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   wife sell

दहेज नहीं मिला तो 40 हजार में पत्नी को बेचा

Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक और पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर गांव की विवाहिता को उसके पति ने मुंबई शहर में बेच दिया। खरीददार जब विवाहिता को साथ चलने के लिए बोले तो उसे जानकारी हुई। उसने किसी तरह जानकारी मायके वालों को दी। तय रकम लेकर मुंबई पहुंचे ससुरालियों ने खरीददारों के हाथों से किसी तरह विवाहिता को छुड़ाया। मुंबई से लौटने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सोमवार को पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाया।
विज्ञापन


करारी थानाक्षेत्र के रक्सवारा गांव की रहने वाली सानिया देवी पुत्री मंजीत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र से मिली। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी कोखराज गांव के सद्दाम हुसैन से हुई थी। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे मायके से एक लाख रुपया और बाइक मांगकर ले आने का दबाव बनाते रहे थे। इंकार करने पर उसे प्रताड़ित करते थे। पिटाई के साथ ही कई बार तो उसे जान से मारने के धमकी देते हुए कमरे में बंद रखा गया। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई। साल भर पहले विवाहिता को उसका पति अपने साथ मुंबई ले गया। कुछ दिन अपने साथ रखने के बाद आरोप है कि चालीस हजार रुपये में अज्ञात लोगों के हाथ बेच दिया और बहाना बनाकर वहां से गायब हो गया।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद जब विवाहिता को खरीददार बुलाने आए तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। विवाहिता के शोर मचाने पर आस पास लोगों के इक्कठ्ठा होने पर किसी तरह से मामला शांत कराया गया। विवाहिता ने किसी तरह फोन से मामले की जानकारी परिजनों दी। बेटी के साथ हुई ज्यादती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वह विवाहिता को लेने के लिए पैसों का इंतजाम कर मुंबई पहुंचे और खरीददार को रकम अदा कर वापस बुला लाए। घर आने के बाद परिजन पीड़िता  को साथ लेकर परिजन कोखराज थाने पहुंचे। जहां पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता मंगलवार को मंझनपुर तहसील दिवस में पहुंची और एसपी से मिल मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed