फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water drink crime

पानी पिलाने के बहाने लूट ली अस्मत

Tue, 09 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 09 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
water drink crime
क्राइम
देवी धाम कड़ा से दर्शन कर घर लौट रही विवाहिता को पानी पिलाने के बहाने नलकूप स्वामी ने हवस का शिकार बना डाला। दरिंदगी के बाद अधेड़ कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदगी की शिकार विवाहिता शिकायत लेकर सैनी कोतवाली गई। आरोप है कि उसकी किसी ने एक नहीं सुनी। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 चरवा इलाके की एक युवती शुक्रवार को देवी दर्शन के लिए कड़ा गई थी। लौटते समय सैनी के फसइया गांव के समीप उसे प्यास लगी तो वह नजदीक के सबमर्सिबल पर गई। नलकूप स्वामी ने कहा कि अंदर पानी रखा है। विवाहिता जैसे ही पानी के लिए अंदर गई नलकूप स्वामी ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि विवाहिता के साथ नलकूप वाले कमरे के भीतर आरोपी ने दुराचार किया। शोर मचाने पर विवाहिता की पिटाई भी की।
विज्ञापन


घटना अंजाम देने के बाद आरोपी ने चाकू दिखाते हुए धमकी दी कि शिकायत की तो उसकी हत्या कर देगा। विवाहिता ने मामले की शिकायत सैनी पुलिस से करते हुए तहरीर दी। सैनी पलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी वीके मिश्र ने सैनी कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed