फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   vinod criminal

नशे ने विनोद को बना दिया कातिल

Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
vinod criminal
crime
मासूम मूलचंद्र का हत्यारोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का था। वह सुबह से शाम तक गांजे के नशे में धुत रहता था। टमाटर तोड़ने पर उसने मूलचंद्र को मौत की सजा दी थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन


     पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का रहने वाला विनोद कुमार गांजे के नशे का लती था। मंगलवार को मूलचंद्र (6) के अलावा तीन अन्य बच्चों के साथ खेतों की ओर गया था। मूलचंद्र व उसके साथियों ने विनोद के खेत से टमाटर तोड़ लिया था। इसके बाद सभी बच्चे वापस आ गए थे। इसकी जानकारी हुई तो विनोद बौखला गया। विनोद ने मूलचंद्र को सबक सिखाने के लिए बहाने से बुलाया और उसको अपने साथ लेकर टमाटर के खेत में गया।
विज्ञापन


शाम का समय था, सुनसान होने पर उसने मूलचंद्र को कई थप्पड़ मारे। जमीन पर वह गिर गया तो उसकी खेत में ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। अपराध को छिपाने के लिए मूलचंद्र के शव को विनोद ने खेत की ही जमीन में दफन कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद विनोद अपने घर चला गया था। वह काफी डरा-सहमा था। गांव के लोगों ने खेत में मूलचंद्र के साथ विनोद को देखा था। खोजबीन कर रहे परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विनोद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो असलियत सामने आ गई। अपना जुर्म कुबूल करते हुए विनोद ने सिलसिलेवार घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed