फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   villagers anger off on hospital

निलंबित कर्मी की बहाली पर भड़के ग्रामीण

Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भेलखा में निलंबित एक सफाई कर्मी व चौकीदार की बहाली के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। अस्पताल में तालाबंदी कर ग्रामीणों ने सफाई कर्मी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया। चेताया कि ऐसे कर्मी की दोबारा अस्पताल में तैनाती होने पर ग्रामीण आर-पार की लड़ाई को मजबूर होंगे। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सदर तहसील के भेलखा गांव में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में निलंबित सफाई कर्मी व चौकीदार की बहाली किए जाने के विरोध में शनिवार को भेलखा  के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के दुखीलाल, रामराखन, इन्द्रपाल, देवराम, नथनलाल, रामलखन, शिवकली, शोभादेवी, आरती देवी, देवकली आदि का आरोप है कि अस्पताल के दो कर्मी चरित्रहीन हैं। मकड़जाल में फंसाकर अस्पताल में तैनात वार्डब्वाय अभयराज को दुराचार के मामले में जेल भेजवा चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव के भी कई लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा चुकी है। शिकायत पर दोनों कर्मियों को निलंबित करते हुए झांसी स्थानांतरित कर दिया गया। मगर अचानक न सिर्फ स्थानांतरण रद्द किया गया बल्कि उनकी बहाली भी कर दी गई। कर्मियों की बहाली के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए अस्पताल से बाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed