{"_id":"5a36bfce4f1c1b502b8b51a4","slug":"village-man-in-trouble-after-corruption-charges-against-him2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन में फंसे डेढ़ावल ग्राम प्रधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गबन में फंसे डेढ़ावल ग्राम प्रधान
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसवां ब्लॉक के डेढ़ावल ग्राम प्रधान गबन के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। उनके द्वारा शौचालय, राज्य व चौदहवें वित्त के धन का लाखों में गबन किया गया है। मामले का खुलासा बीएसए व डीपीआरओ की संयुक्त जांच में हुआ है। प्रधान पर कार्रवाई के लिए विभाग नोटिस तैयार करा रहा है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा से ग्रामीणों ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान गजानन सिंह द्वारा विकास कार्य कराए बगैर धनराशि गबन की जा रही है। इसके अलावा शौचालय निर्माण में भी लाभार्थियों का दोहन किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बीएसए एमआर स्वामी व डीपीआरओ कमल किशोर की संयुक्त जांच टीम बनाई। टीम के दोनों सदस्यों ने मौके पर जांच कर गहन पड़ताल की तो शौचालय, राज्य व चौदहवें वित्त का तीन लाख सात हजार रुपए का गबन पाया गया।
दोनाें अफसर संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सोमवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के आते ही रिपोर्ट उन्हें मुहैया करा दी जाएगी। डीएम का निर्देश मिलते ही जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी। इसे लेकर ग्राम प्रधान में हड़कंप है।