फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two Munna brothers caught in LLB exam

एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई

Tue, 25 Dec 2018 12:56 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two Munna brothers caught in LLB exam
डेमो - फोटो : डेमो
 भरवारी में सोमवार को  एलएलबी की परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई पकड़ लिए गए। दोनों दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के निर्देश पर प्राचार्य ने दोनों के खिलाफ कोखराज कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इन दिनाें राज्य विश्वविद्यिालय प्रयागराज से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी की परीक्षाएं चल रही हैं।  तृतीय सेमेस्टर के एक्सट्रा एक्टिविटी का पेपर था।
विज्ञापन


करीब तीन बजे विश्वविद्यालय के वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण करने कॉलेज पहुंच गए। इससे महाविद्यालय में अफरातफरी मच गई। वाइस चांसलर के सघन निरीक्षण में धूमनगंज के रम्मन का पुरवा निवासी सत्यव्रत पुत्र रामशिरोमणि के स्थान पर इंद्रजीत पुत्र शिवसरन तथा चरवा के पकसराई निवासी सुधीर कुमार पुत्र बचान की जगह विजय कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी गण पकसराई परीक्षा देते हुए पकड़ लिए गए। कॉलेज में एक साथ दो मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची कोखराज पुलिस ने दोनों मुन्ना भाइयों को हिरासत में ले लिया। देर शाम प्राचार्य ज्ञानेश सिंह कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed