{"_id":"60abde1c0cce5ae42854e01aa225f78f","slug":"try-raping-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी इलाके में मंगलवार सुबह खेत गई एक किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोरपर आसपास के खेतों से लोग मौके पर गए। इससे पहले युवक किशोरी को धमकी देकर भाग निकला। किशोरी के पिता ने घटना की नामजद तहरीर पिपरी पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत की ओर गई थी। इसी बीच वहां गांव का एक युवक पहुंच गया। इसने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए उसने शोर मचा दिया। इस पर युवक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं किशोरी का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर गए। इससे पहले लोगों को आते देख आरोपी युवक किशोरी को किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी मां और परिवार के सदस्यों को दी। बेटी की हालत देख घर वालों के होश उड़ गए।
किशोरी को लेकर उसका पिता पिपरी कोतवाली गया और घटना की नामजद तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने जांच करके रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी थी। एसओ पीके यादव ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। किसी बात को लेकर किशोरी के साथ सिर्फ मारपीट की गई है। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।