फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   truck eccident

ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की मौत

Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
truck eccident
crime
महेवाघाट थेत्र के अंधावा मोड़ पर बुधवार की रात नशे में धुत ट्रक चालक एकाएक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे देखते ही देखते ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रक मे सवार तीन भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई जबकि हादसे में 40 मजदूर जख्मी हो गए। सभी घायल श्रमिकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के गनपा स्थिति ईट भट्ठे पर काम करने वाले तकरीबन 50 मजदूर बुधवार रात एक ट्रक पर सवार होकर अपने घर चित्रकूट जा रहे थे। वाकया रात तकरीबन साढ़े 8 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि ट्रक चालक नशे में धुत हो गाड़ी चला रहा था। ट्रक जैसे ही महेवाघाट क्षेत्र के अंधावा नहर पुलिया के पास पहुंची। चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक अनियंत्रित होकर जा पलटी। चालक की लापरवाही से ट्रक पलट जाने से उसके नीचे बद जाने से काली चरन पुत्र मुन्नू, माया देवी पत्नी मुन्नू लाल, अंजू देवी पुत्री बड़कू निवासी  मऊ जिला चित्रकूट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद  घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक की चपेट में आने से  राधे, गोरे लाल, श्लोक, शिव प्रकाश, कुलदीप, करिश्मा, अभिमन्यु, चंदन, साहब लाल, कम्मा समेत 40 मजदूर जख्मी हो गए। वहीं ट्रक पर लदे तीन गोवंशों की मौत हो गई। पशु मजदूरों के बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। देर रात तक घायलों को जिला अस्पताल में इलाज होता रहा। रात में बडा हादसा होने के बावजूद जिला अस्पताल में घायलोें का हाल जानने पुलिस का कोई अफसर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। एसओ का कहना है कि पुलिस घायलोें की पूरी मदद कर रही है। हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed