फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   train accident death in sainy

युवती ने लगाई ट्रेन के सामने छलांग, मौत

Fri, 15 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के डोडापुर गांव के सामने शुक्रवार को एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। उसने यह आत्मघाती कदम परिवारिक कलह से तंग आकर उठाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव की रहने वाली ममता देवी(18) पुत्री कंधईलाल निर्मल के मां-बाप की मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई धर्मेद्र कुमार के साथ रहती थी। पिछले साल उसने 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद आर्थिक तंगी के कारण भाई-भाभी ने उसे आगे पढ़ाने में असमर्थता जाहिर करते हुए उसकी पढ़ाई बंद करा दी। बताया जाता है कि पढ़ाई छुड़वाने के बाद उसी से घर का सारा काम कराया जाता था। इसे लेकर आए दिन भाई-भाभी से उसकी तकरार हुआ करती थी। कानाफूसी है कि इसी रोजाना की चिक-चिक से आजिज आकर शुक्रवार को वह गांव के सामने से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर पहुंची और आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती को ट्रेन के सामने कूदते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते देर हो चुकी थी। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं गांववालों में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। सूचना पर आई  सैनी कोतवाली पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के मामले में बड़े भाई का कहना है कि युवती की दिमागी हालत कई महीने से ठीक नहीं थी। इसीलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed