{"_id":"57279ee44f1c1bfa525cdd37","slug":"train-accident-death-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू रेलवे फाटक पार करने के दौरान सोमवार की दोपहर एक युवक मालगाड़ी के चपेट में आ गया। जिससे देखते ही देखते उसके चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि कौशांबी थाना क्षेत्र के जोगापुर निवासी राकेश कुमार पुत्र शिव लाल सिराथू क्षेत्र में रिश्तेदारी में दावत खाने के लिए आया था। सोमवार की दोपहर वह घर लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रेलवे क्रासिंग पार करते समय वह कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर लगने से युवक के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सिराथू जीआरपी चौकी प्रभारी शशि प्रकाश यादव ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।