{"_id":"5a47d81e4f1c1b6a118bae40","slug":"tractor-truck-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी रोडवेज बस, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी रोडवेज बस, तीन जख्मी
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर सैनी बस स्टाप के समीप शनिवार भोर कानपुर से इलाहाबाद जा रही कैंट डिपो की बस आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
कानपुर से इलाहाबाद जा रही कैंट डिपो की बस शनिवार की भोर सैनी बस स्टाप के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही डीसीएम बस में भिड़ गई। दुर्घटना में बस सवार मोहम्मद शाहिद (24) पुत्र मोहम्मद हलीम निवासी हनुमानगंज जहानाबाद, राम प्रताप (35) पुत्र श्री कृष्ण निवासी बारा कानपुर, सुनील कुमार (20) पुत्र बालकरन निवासी मुलायमपुर कानपुर देहात घायल हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। हाईवे पर हुई दुर्घटना से करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बस के परिचालक ने मुसाफिरों को दूसरी बस में बैठाकर इलाहाबाद भेजा। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण चालक की नजर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर नहीं पड़ी थी। इससे यह दुर्घटना हुई। कोहरे की वजह से बस की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।