फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tikra panara village

सफाई कर्मी को तमंचा सटाकर लूटा

Tue, 17 Oct 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 17 Oct 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के टिकरा पनारा गांव के पास सोमवार दोपहर एक सफाई कर्मी को बंधक बनाकर लूट लिया गया। तमंचे की नोक पर घटना को अंजाम देकर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 मेड़ुआ सलेमपुर गांव निवासी भैंरो प्रसाद सफाई कर्मी है। उसकी तैनाती नेवादा ब्लॉक के सराय यूसुफपुर गांव में है। भैरो ने बताया कि सोमवार दोपहर वह बीओबी नेवादा से बेटी के इलाज के लिए 20 हजार रुपये निकालकर अस्पताल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा सटाकर उसे रोक लिया। इसके बाद सड़क किनारे बाजरे के खेत में खींचकर ले गए। यहां हाथ-पैर बांधने के बाद बदमाशों ने उसके जेब में मौजूद 20 हजार लूट लिया। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह थाना पहुंचा और तहरीर दी। चौकी प्रभारी कनैली रामप्रकाश पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में मामला जमीन के विवाद का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed