{"_id":"58406a5b4f1c1b626bde6286","slug":"tikari-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों के हमले में तीन सगे भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों के हमले में तीन सगे भाई घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरामुफ्ती थाने के टिकरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसी ने तीन सगे भाइयों पर साथियों संग हमला बोल दिया। पड़ोसी की पिटाई से तीनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर इलाज के लिए भेज दिया है।
टिकरी निवासी अबूसाद का पड़ोसी हबीब से किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। इससे नाराज हबीब बृहस्पतिवार की सुबह अपने चार साथियों के साथ हबीब के घर पहुंच गया। चचेरे भाई पर हमला करने की जानकारी अनीस अहमद, हसीब अहमद, तौसीफ अहमद पुत्रगण हफजी अहमद को हुई तो बचाव में पहुंच गए। इससे नाराज पड़ोसियों ने तीनों सगे भाइयों को मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद घायल तहरीर लेकर पूरामुफ्ती थाने पहुंचे। तहरीर लेकर पूरामुफ्ती पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से दोनो पक्षों में तनाव है।