फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   three student resticate

यूपी बोर्ड : तीन परीक्षार्थी रस्टीकेट

Fri, 14 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 14 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
three student resticate
परीक्षा की कॉपियों को पैक करते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 इंटरमीडिएट की गुरुवार को दो पालियाें में परीक्षा हुई। इस दौरान तीन नकलची छात्र रंगे हाथ पकड़े गए। इनको परीक्षा से वंचित कर दिया गया है। लापरवाही के आरोप में एक केंद्र व्यवस्थापक को भी कार्य मुक्त कर दिया गया है।


   गुरुवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। नकल पर अंकुश लगाने के लिए डीआईओएस टीम के साथ राजेंद्र सिंह रामभजन सिंह उमा विद्यालय अमीना गोराजू पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक बालिका के पास नकल सामग्री मिलने पर रस्टीकेट कर दिया। यहां के बाद वह दिलसुख यादव उमा. विद्यालय पहुंचे। यहां पर भी एक बालिका के पास नकल सामग्री मिली। उन्होंने परीक्षा दे रही बालिका को रस्टीकेट कर दिया। दूसरी पाली अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार में छापा मारा। यहां पर एक बालिका के पास नकल मिलने पर उसे रस्टीकेट कर दिया गया। इसी तरह वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने रघुबीर सिंह इंटर कालेज सड़वा विदांव में तैनात अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ज्ञान सिंह को उदासीनता के आरोप में कार्यमुक्त कर दिया। तीन विद्यालयों में एक-एक परीक्षार्थी के रस्टीकेट होने के बाद आसपास के अन्य केंद्रों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed