फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three people injured in mishap

छींटाकशी का उलहना देने पर मारपीट, तीन जख्मी

Thu, 04 Jan 2018 09:57 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
बरई बंधवां गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अधेड़ समेत बहू और रिश्तेदारी में आए युवक को पड़ोसी ने बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। सिरफुटौव्वल देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा गांव निवासी इस्माइल पुत्र सैयद के बेटे की ससुराल गांव में है। बृहस्पतिवार सुबह बहू का भाई इज्जो बुलाने आया था। बहन को लेकर वह घर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने कुछ बोल दिया। छींटाकशी करने पर बहू घर पहुंची और पड़ोसी की करतूत ससुर को बताई।
विज्ञापन


ससुर ने विरोध किया तो पड़ोसी ने उसके साथ बहू और रिश्तेदारी आए युवक को बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। युवक को खून से लथपथ देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed