फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves took busy retail store

परचून की दुकान खंगाल ले गए चोर

Fri, 26 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 26 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
Thieves took busy retail store
शमसाबाद। बेखौफ चोरों ने बृहस्पतिवार की रात करनपुर बाजार स्थित परचून की दुकान खंगाली डाली। सेंध काटकर चोर दुकान से घी, तेल, चीनी, साबुन, गुड़ आदि करीब लाख रुपये का सामान ले गए हैं। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, दुकान में हुई चोरी की घटना से अन्य कारोबारियों के भी होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव निवासी छितानीलाल की करनपुर चौराहे पर परचून की दुकान है। शाम को वह दुकान बंद करके घर चला जाता है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की रात भी करीब आठ बजे उसने दुकान बंद की थी। देर होने के कारण वह बिक्री का करीब 10 हजार रुपये भी दुकान में ही छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन


रात में दुकान की दीवार में सेंध काटकर चोर 10 हजार रुपये के अलावा करीब 10 डिब्बे घी, सरसों के अलावा केश तेल, शक्कर, गुड़, साबुन, वाशिंग पाउडर, शैंपू, मंजन, सुपारी, पान मसाला, सूखे मेवे समेत करीब एक लाख रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह आसपास के घर के लोगों ने दुकान के सामने सामान बिखरा और दीवार में छेद देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। जब उसने आकर दुकान खोली, तो भीतर का मंजर देख वह सन्न रह गया। दुकान में चोरी होने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। जांच के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed