फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The violence raised Dbangon neighbor's house

पड़ोसी के घर दबंगों ने मचाया उत्पात

Wed, 15 Jul 2015 01:00 AM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
The violence raised Dbangon neighbor's house
मंझनपुर। चरवा के धमसेड़ा गांव में सोमवार रात दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर मां-बेटी समेत चार लोगों को पीटकर अधमरा कर दिया। सोमवार रात हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। सुबह भुक्तभोगी परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित परिवार मंगलवार को मंझनपुर पहुंचा और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ चरवा को मेडिकल कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के धमसेड़ा गांव की रहने वाली ऊषा देवी पत्नी महेंद्र कुमार ने बताया कि पति इलाहाबाद में रहते हैं। वह बच्चों के साथ घर में रहती है। सोमवार शाम रात करीब आठ बजे वह पड़ोस में लगे हैंडपंप से पानी लेने के लिए गई थी। बताया कि पानी भरने के बाद वह घर पहुंची तो पड़ोसी उससे भिड़ गए। विरोध करने पर दबंग घर में तोड़फोड़ करते हुए उसकी बेटी बेबी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दी। बेटी को पिटता देख वह बचाने पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मां-बेटी की चीख सुन बचाव करने पहुंचे पड़ोसी ओमकार को भी हमलावरों ने पीटकर लहूलुुहान कर दिया। देर रात पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी परिवार मंगलवार को कुछ ग्रामीणों के साथ मंझनपुर पहुंचा। घटना से पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्घ पंकज को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ चरवा को घायलों का मेडिकल कराकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed