फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The thief took the farmer's house crawling

चोर खंगाल ले गए किसान का घर

Sat, 09 May 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 09 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। शादी में शामिल होने गए देवखरपुर गांव के किसान का मकान बृहस्पतिवार की रात चोर खंगाल ले गए। कुंडी तोड़कर दाखिल हुए चोरों ने नगदी, गहने, कपड़े, बर्तन समेत करीब 2 लाख का माल पार किया है। सुबह घर में बिखरा सामान देख परिजनों के होश उड़ गए। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव निवासी सुखलाल किसान है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह पड़ोसी की बारात में शामिल होने भरसवां गांव गया था। घर में पत्नी और बच्चे ही थे। रात में गर्मी के कारण यह सभी लोग छत पर सो रहे थे। मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर मकान में दाखिल हुए चोर कमरों का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, जेवर, बर्तन, कपड़े समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामिनी को सुबह जागने के बाद हुई। कमरों में बिखरे सामान और गहने आदि अन्य कीमती सामान गायब देख वह सन्न रह गई। चीख-पुकार पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भुक्तभोगी से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ मंझनपुर राजेश सिंह ने बताया कि चोरों की खोजबीन के लिए हल्का दरोगा और सिपाहियों को लगाया गया है। जल्द ही चोरों को दबोचकर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। उधर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांववालों के होश उड़े हैं। बता दें कि बुधवार की रात भी चोर इसी तरह दीवार फांदकर करारी के अंसारगंज मोहल्ले के गल्ला व्यापारी का घर खंगाल ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed