{"_id":"49aab2d1322862c9a5fc6f5c269abfcf","slug":"the-teenager-tried-to-rape-torn-clothes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, फाड़े कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। चरवा इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर नलकूप पर जा रही किशोरी के साथ गांव के ही दो युवक ने दुराचार की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी की चीखें सुनकर समीप के ही खेत में मौजूद उसका भाई भागकर आया। उसने दोनों युवक को पकड़कर पीटा। हालांकि खुद को छुड़ाकर दोनों मनचले भाग निकले।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में काम कर रहे भाई के लिए खाना लेकर नलकूप की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव के दो युवक ने किशोरी को दबोच लिया। उसे घसीटकर अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। जबरदस्ती करने की कोशिश के दौरान किशोरी के कपड़े भी इन युवकों ने खींचकर फाड़ दिए।
युवकाें के चंगुल में फंसी किशोरी खुद को बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर खेत में मौजूद उसका भाई दौड़कर आ गया। उसे देख दोनों युवक किशोरी को छोड़कर भागने लगे। दोनों को दौड़ाकर किशोरी के भाई ने पकड़कर पीटा। हालांकि खुद को युवक से छुड़ाते हुए दोनों भाग निकले। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। पर, घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।