फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The team went on Bijlikarmion Ktiamar

बिजलीकर्मियों की टीम से भिड़े कटियामार

Wed, 18 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 18 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The team went on Bijlikarmion Ktiamar
बिजली चोरों की धरपकड़ को थाम्बा और भद्दुरपुर गांव गई टीम से सोमवार को  कटियामार भिड़ गए। आरोप है की टीम के साथ इन लोगों ने हाथापाई की। मोबाइल पैसे छीनने की कोशिश की। चीख-पुकार मचने पर गांववालों के जुटने पर हमलावर भागे। अवर अभियंता ने हमलावरों के साथ 21 लोगों पर कटिया लगाकर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


भरसवां उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि सोमवार को वे विभागीय कर्मचारी महेंद्र कुमार, सोनू, बुधराम, सुखराम, वीरेंद्र और राजेश कुमार के साथ बिजली चोरों की धरपकड़ और बकाएदारों से वसूली के लिए भद्दुरपुर और चक थाम्बा गांव गए थे। बताया कि इस दौरान टीम ने थाम्बा गांव के बच्चालाल, अतुल कुमार, बृजलाल, विनोद तिवारी, काशी, छितानी, मैहर, लवलेश, वीरेंद्र कुमार, शिवभवन, सुग्गन, रामचंद्र, किशनलाल, लखनलाल और भद्दुरपुर गांव में चौधरी, मंजीत, रामकृष्ण, धीरेंद्र, सोनू, सतीश मिश्र, रमेशचंद्र के घर कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा। बताया कि टीम कटियामारों के खिलाफ लिखापढ़ी कर रही थी।
विज्ञापन


 तभी  गांव के शिवभवन, श्रीश्याम, काशी, लवलेश, वीरेंद्र, छितानी, मंजेश, गोकरन आदि 12-15 लोगों ने उन्हें रोक लिया। कार्रवाई नहीं करने की धमकी दी। साथ ही हाथापाई पर उतारू इन लोगों ने बिजली कर्मियों के मोबाइल, पैसे छीनने की कोशिश की। रजिस्टर छीनकर फाड़ डाला। अवर अभियंता ने मामले की तहरीर मंझनपुर कोतवाली में देकर हमलावर ग्रामीणों और कटिया लगाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed