फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The inhumanity of innocent elderly with

मासूम के साथ अधेड़ ने की अमानवीयता

Mon, 19 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 19 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The inhumanity of innocent elderly with
अजुहा। सशस्त्र बादमाशों ने शनिवार की रात रामा देवी शिव मंगल प्रसाद महाविद्यालय के कर्मचारी को मैकूलाल को सरेराह लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। बदमाशों की पिटाई से वह घायल हो गया। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर लुटेरे भाग निकला। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर अजुहा चौकी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के भौंतर गांव निवासी मैकूलाल पाल पुत्र सूरज दीन स्थानीय रामा देवी शिव मंगल प्रसाद महाविद्यालय में नौकरी करता है। उसने बताया कि रात वह दूध लेने बाजार गया था। रात करीब आठ बजे घर लौटते समय जैसे ही वह भौतर मोड़ पर पहुंचा। पहले से पुलिया के समीप छिपकर बैठे तीन युवकों ने आगे आकर उसे रोक लिया। बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता। एक युवक ने तमंचा दिखाकर उसकी तलाशी शुरू कर दी। जेब में मौजूद सारा पैसा निकाल लिया। लूटपाट का विरोध करने पर युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। साथ ही उसका दूध भी सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े, तो बदमाश भाग निकले। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी अजुहा चौकी पुलिस को दे दी। मामले में अजुहा चौकी प्रभारी रामजीत गौड़ ने बताया कि वह मौके पर गए थे। पर, लूटपाट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed