{"_id":"f066d91b1f8b873a7c40eb19beb66e19","slug":"the-hostage-married-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर विवाहिता से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर विवाहिता से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 19 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (कौशांबी)। करारी कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी युवकों ने बंधक बना विवाहिता से गैंगरेप किया। कहीं भी शिकायत करने पर परिवार के खात्मे की धमकी देते हुए महीने भर तक विवाहिता की आबरू से खेलते रहे। युवकों से निजात पाने को विवाहिता ने सोमवार को पति के साथ मंझनपुर पहुंच दरिंदों के खिलाफ एएसपी से शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी के साथ महिला कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता का पति मुंबई में रहकर कमाई करता है। वह दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। पीड़िता ने बताया कि 15 अप्रैल की रात वह घर के आंगन में बच्चों के साथ सो रही थी। आधी रात दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे पड़ोसी युवकों ने तमंचे के बल पर बारी-बारी उससे बलात्कार किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदें कहीं भी शिकायत करने पर परिवार के खात्मे की धमकी देते हुए भाग निकले। जानलेवा धमकी से डरी-सहमी विवाहिता किसी से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। विवाहिता की इस मजबूरी का फायदा उठाते हुए दरिंदे महीने भर उससे दुष्कर्म करते रहे।
सप्ताह भर पहले घर लौटे पति को पीड़िता ने आपबीती बताई तो उसके होश उड़ गए। सोमवार को पति के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने दरिंदों के खिलाफ नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ओपी पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी पूर्णेन्दु सिंह और महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।