फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of the young man fired tractor trolley full of visitors , 15 injured

दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी युवक की मौत, 15 जख्मी

Sat, 12 Sep 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 12 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man fired tractor trolley full of visitors , 15 injured
मंझनपुर। दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्राली में सवार 15 लोग घायल हो गए। हादसा देख आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सभी शीतला धाम से देवी का दर्शन करके गांव म्योहर लौट रहे थे। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव से शुक्रवार की सुबह दर्शनार्थी ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर देवी धाम कड़ा गए थे। गंगा स्नान और देवी दर्शन करने के बाद लोग घर लौट रहे थे। प्रत्यक्ष्यदर्शियों की मानें तो जैसे ही ट्रैक्टर चालक जिला अस्पताल के समीप पहुंचा अनियंत्रित हो गया। और दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में लवकुश (15) पुत्र रामफल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार सूरजमनी (15) पुत्री सुधईलाल, मंजू देवी (10) पुत्री कंधई लाल, श्यामकली (50) पत्नी मन्नालाल, गीता देवी (10) पुत्री शंकर लाल, उमेश कुमार (08) पुत्र गुल्लन, अनूप कुमार (08) पुत्र भदई लाल, शिमला देवी (10) पुत्री रोशन लाल, गोलू (08) पुत्र कल्लू, करनवीर (10) पुत्र रामवीर, धर्मराज (10) पुत्र सहादेव, अरुण कुमार (10) पुत्र रोशन लाल, सुमेर (15) पुत्र रामराज, ननकी देवी (60) पत्नी लल्लू, संजू देवी (17) पुत्री रामबाबू, देवराती (55) पत्नी गुलाब निवासी म्योहर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को किसी तरह ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक कुंवर सिंह मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed