फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of a woman in the house from burning

घर के भीतर जलने से महिला की मौत

Thu, 12 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 12 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। घर के भीतर जलने से संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की रात लोहारी (कटरी) गांव की रहने वाली चंद्राणी देवी (52) की मौत हो गई। उसका पति महेवागार्ड थाने में होमगार्ड है। घटना के समय वह ड्यूटी पर था। चर्चा है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खुद ही आग लगाकर जान दी है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के लोहारी (कटरी) गांव निवासी फूलचंद्र होमगार्ड है। उसके एक ही बेटा है। जिसकी शादी हो चुकी है। सास-बहू में पटरी नहीं बैठने पर बेटा-बहू गांव में बने नए मकान में अलग रहते हैं। इधर, मंगलवार की रात फूलचंद्र  महेवाघाट कोतवाली ड्यूटी पर गया था। घर पर उसकी पत्नी चंद्राणी देवी (52) अकेली थे। रात करीब 11 बजे चंद्राणी देवी की चीखें और घर से धुंए का गुबार और लपटें उठती देख गांववालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका से भयभीत ग्रामीण चीखते-चिल्लाते उसके घर पहुंचे। मकान का दरवाजा भीतर से बंद था। गांववाले दीवार फांदकर घर में गए, तो महिला आग का गोला बनी थी। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि जब तक गांववाले आग बुझा पाते, महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इलाकाई पुलिस के साथ घटना की जानकारी पति फूलचंद्र को दी। घटना सुनते ही वह भी भागकर घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आई पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि घरलू कलह से आजिज आकर महिला ने खुद को आग के हवाले करके जान दी है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ने बताया कि महिला की मौत आग से जलने पर हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed