फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies after being hit by an unidentified vehicle on the highway.

Kushinagar News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 16 Sep 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by an unidentified vehicle on the highway.
मल्लूडीह। नगर के एनएच-28 पर गोपालगढ़ के पास मंगलवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पप्पू मद्धेशिया (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह मेडिकल स्टोर चलाता था।
विज्ञापन


कसया नगर के वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर निवासी पप्पू मद्धेशिया (40) अपने मित्र मुकेश के साथ बाइक से तमकुही में आयोजित डोल मेले में शामिल होने जा रहे थे। हाईवे पर गोपालगढ़ के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें सीएचसी कसया पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। दोनों युवक बाइक से डोल मेला देखने तमकुहीराज जाने के लिए निकले थे। एसओ कसया इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हुई हैं। शव कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed