फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The couple did beat Dbangon moribund

दबंगों ने दंपती को पीटकर किया मरणासन्न

Mon, 13 Jul 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 13 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
The couple did beat Dbangon moribund
मंझनपुर। पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद सैनी के चंदेलपुर गांव में दबंगों ने दंपती को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख आस-पास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए जान बचाई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सैनी थाना क्षेत्र के चंदेलपुर गांव निवासी रामसिंह किसान है। रविवार शाम वह खेत पर काम करने गया था। घर पर उसकी पत्नी शकुंतला देवी बच्चों के साथ मौजूद थी। पुरानी रंजिश में पड़ोसी उससे भिड़ गए। कहासुनी के दौरान दबंगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उधर, पत्नी के पिटने की जानकारी होते ही रामसिंह बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने दोनों को दबोच कर बेरहमी से पीटते हुए मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


दंपती को पिटते देख गांव के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह दंपती की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पड़ोसी छेदीलाल, हंसराज, धारा सिंह और भारत के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed