{"_id":"0e420543d4a5e6a877e27b1d3286dfc9","slug":"ten-months-later-the-report-recorded-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस माह बाद दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस माह बाद दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मूरतगंज बाजार दवा लेने गई विवाहिता के साथ गैंगरेप करने के मामले में पड़ोसी फंस गए हैं। दस महीने पहले पड़ोसी युवक ने दोस्त के साथ मिलकर विवाहिता के साथ दुराचार किया था। मगर शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई न कर पीड़िता को डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर कोखराज पुलिस ने दरिंदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। प्रभारी एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
बता दें कि कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 10 अक्तूबर 2014 की दोपहर दवा लेने मूरतगंज बाजार जा रही थी। नजरगंज पट्टीपवरेवजाबाद गांव के समीप महुआ की बाग में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने दोस्त के मिलकर उसे दबोच लिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदों के सामने वह गिड़गिड़ाती रही पर उसकी एक नहीं सुनी। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता बिना दवा लिए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। विवाहिता के साथ दरिंदगी की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। दूसरे दिन कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत न सुन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर कोखराज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि अदालत के आदेश पर दरिंदगी करने वाले युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उधर एफआईआर दर्ज होने के बाद से नामजद अभियुक्त घर छोड़कर फरार हैं।