फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tempo accident kaushambi news

बेकाबू टेंपो पलटा, युवक की मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 28 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
tempo accident kaushambi news
crime
 हाईवे पर तेरामील के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। जब कि मां के साथ दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक परिवार के साथ बहन की विदाई कराने के लिए पुरैनी गांव जा रहा था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का रहने वाला इशरार अहमद (24) के बहन का निकाह दो दिन पहले पुरैनी गांव में हुआ था। मंगलवार की सुबह इशरार टेंपो से मां और परिवार के दो अन्य लोगों के साथ बहन की विदाई कराने के लिए पुरैनी जा रहा था। बताया जा रहा है कि हाईवे पर तेरामील के समीप तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में इशरार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जब कि मां के साथ तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी घर वालों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के राजी नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed