फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tanker oil

सरसों का तेल लदा टैंकर पलटा, ग्रामीणों ने लूटा

Sun, 27 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 27 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
tanker oil
other
हाईवे पर केशवापुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर सरसों के तेल से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गया। टैंकर पलटने से सरसों का तेल नीचे गिरने लगा था। जानकारी होते ही आसपास गांव के ग्रामीण डिब्बा-बाल्टी लेकर पहुंच गए और जबरन तेल भरकर ले जाने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़कर भगाया। इसके बाद घायल चालक को सीएचसी सिराथू भेजा गया है।
विज्ञापन


  कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर सैनी कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर गांव के सामने सरसों का तेल लेकर राजस्थान से कोलकाता जा रहा टैंकर शुक्रवार दोपहर पलट गया। हादसे में जमुई (राजस्थान) के लक्ष्मीपुर गांव निवासीे अनिल कुमार पुत्र सीताराम घायल हो गया। हादसा साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। टैंकर पलटने से सरसों का तेल बहने लगा। इसकी जानकारी होते ही डिब्बा-बाल्टी में तेल भरकर घर की ओर भागने लगे। तमाम लोग मौके पर जुट गए थे। घायल चालक अनिल कुमार ने विरोध किया तो ग्रामीण मारपीट पर आमादा हो गए हैं। इस पर चालक ने सैनी पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ते हुए टैंकर को क्रेन बुलाकर सीधा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed