{"_id":"571281854f1c1b966d4a6b83","slug":"suspected-murder-in-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांत कराया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के बसोहनी गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत हो गई। सुबह उसकी लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। शादी के सालभर के भीतर हुई बेटी की मौत से मायकेवालों का गुस्सा फूट पड़ा। हत्या का आरोप लगाते हुए मायकेवाले पति और ससुराल के अन्य सदस्यों से भिड़ गए। उनके बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मायकेवालों को शांत कराया। एसओ ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव की रहने वाली शामिना (20) पुत्री आंगन रैदास की शादी सालभर पहले मंझनपुर कोतवाली के बसोहनी गांव में नकुल से हुई थी। शुक्रवार की रात शामिना की संदिग्धदशा में मौत हो गई। शनिवार की सुबह कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। विवाहिता की मौत की खबर लगते ही गांववालों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि रात में किसी बात पर पति-पत्नी में काफी देर तक झगड़ा होता रहा था। माना जा रहा है कि इसी झगड़े के बाद यह घटना हुई है। उधर, जैसे ही बेटी की मौत की सूचना मायकेवालों को लगी, उनके होश उड़ गए। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटी की लाश देखते ही पिता और मायके के अन्य सदस्यों का गुस्सा फूट पड़ा। गला घोटकर मार डालने का आरोप लगाते हुए मायकेवाले ससुराली परिजनों से भिड़ गए। कहासुनी के साथ उनके बीच हाथापाई भी हुई। मामला बिगड़ता देख गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मायकेवालों को शांत कराया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ मोहम्मद हाशिम ने बताया कि मायकेवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। जांच और रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।