फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   suspected death in nara ganv

संदिग्धदशा में युवती की मौत

Fri, 22 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव की एक युवती की बुधवार की रात संदिग्धदशा में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह वह बिस्तर पर मृत मिली। अचानक हुई युवती की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजन रात में पेटदर्द होने से बिगड़ी तबीयत के कारण मौत होना बता रहे हैं। वहीं गांव में इसे लेकर तमाम चर्चाएं हैं। घरवालों ने चुपचाप शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के नारा गांव की रहने वाली शांति देवी (28) पुत्री शारदा प्रसाद विकलांग थी। सेरीब्रल पैरालाइसिस के कारण वह चलने की मोहताज थी। उसके मां-बाप की मौत हो चुकी थी। इसके बाद से वह भाई, भाभी के साथ रहा करती थी। इधर, बुधवार की रात शांति देवी की संदिग्धदशा में मौत हो गई। सुबह बिस्तर पर वह मृत मिली। भाई, भाभी की ओर से बताया जा रहा है कि रात में उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। घरवालों का मानना है कि इसी पेट दर्द के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों को जब घटना की जानकारी हुई, तो भीड़ जमा हो गई। दोपहर में परिजनों ने चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं हैं। मामले में नारा चौकी प्रभारी पंधारी सरोज ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed