फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four arrested, including wife, two brothers-in-law, and a sister-in-law, for software engineer's murder.

Delhi NCR News: साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या में पत्नी, दो साले और साले की पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
-निहाल विहार इलाके की घटना, मृतक का पत्नी से छोटी मोटी बातों को लेकर होता था झगड़ा
विज्ञापन

बातचीत करने के बहाने आए ससुराल वालों पर मारपीट करने का लगे हैं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
निहाल विहार इलाके के लक्ष्मी पार्क में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय कुमार गुप्ता की उनके घर में पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, दो साले और एक साले की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पत्नी रेखा, साले राजू जिंदल, वेद प्रकाश और राजू जिंदल की पत्नी पूनम के रूप में हुई है। इनपर विनय के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस किया है।
31 साल के विनय कुमार गुप्ता पत्नी रेखा, साढ़े चार माह के जुड़वां बेटा और बेटी के साथ लक्ष्मी पार्क में रहते थे। इमारत के भूतल पर इनके माता-पिता और एक बहन रहती हैं। इनकी शादी साढ़े तीन साल पहले बुध विहार निवासी रेखा गुप्ता से हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विनय के ससुराल से छह लोग बातचीत करने के लिए उसके घर आए थे। जिसमें विनय के साले राजू जिंदल जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, वेदप्रकाश जिंदल जो रिठाला में कपड़े की दुकान चलाते हैं और राजू जिंदल की पत्नी पूनम शामिल थी। उस समय विनय की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में मौजूद थे। विनय की मां घर आए मेहमानों के लिए पानी और नाश्ता लेने के लिए गई थीं। आरोप है कि विनय के कमरे में आते ही मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने विनय के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके पिता प्रेमचंद ने बताया कि आरोपियों ने विनय का गला दबा दिया और उसे नीचे गिराकर उसके सीने पर लात मारने लगे। जिससे विनय अचेत हो गया। प्रेमचंद ने बताया कि बीच बचाव करने आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की, जिससे उनके अंगूठे में फैक्चर हो गया। विनय की मां रेणु ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे आराेपी
परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल विनय को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन और परिवार वालों के बयान पर हत्या का केस किया। विनय के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नोएडा स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसने परिवार वालों को बुला लिया। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें आरोपियों को विनय के घर जाते हुए देखा गया। उसके कुछ देर बाद सभी निकले और विनय को इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed