फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   suspected death in kaushambi

संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत

Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव की एक महिला की मंगलवार की रात संदिग्धदशा में मौत हो गई। चर्चा है कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दुल्हनियापुर गांव की रहने वाली सुग्गन देवी (50) पत्नी चंद्रभान की मंगलवार की रात अचानक मौत हो गई। महिला की रात में अचानक हालत बिगड़ने पर घरवाले घबरा गए। परिजन उसे जब तक इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, महिला की सांसें थम चुकी थी। बुधवार की सुबह घरवालों ने चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि गांव में मौत के कारणों को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। कौशाम्बी पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed