फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   suside old man front off train

ट्रेन के आगे कूद अधेड़ ने दी जान

Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव का एक अधेड़ घरेलू कलह से तंग आकर बृहस्पतिवार की सुबह होते ही सिराथू रेलवे स्टेशन जा पहुंचा। उसने डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी निवासी महेश उर्फ बब्बू यादव (45) पुत्र लल्ली घर में आए दिन होने वाले पारिवारिक कलह से तंग आ गया था। बुधवार की देर रात तक पत्नी के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बताते हैं कि सुबह उठते ही महेश बिना किसी को कुछ बताए सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
विज्ञापन


वह प्लेट फार्म दो पर जाकर चुपचाप बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को तकरीबन साढ़े आठ बजे उसने इलाहाबाद की ओर से आ रही ट्रेन के आगे अचानक छलांग लगा दिया। देखते ही देखते उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। स्टेशन पर अधेड़ द्वारा ट्रेन के आगे कूद कर जान दिए जाने की खबर मिलते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ललिता देवी का कहना है कि उसका पति नशे का आदी था। वह दिन-भर जितना कमाता शाम को दारु पीकर उड़ा देता था। वह विरोध किया करती थी। इसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हुआ था। सिराथू जीआरपी चौकी प्रभारी शशि प्रकाश यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed