फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   suside case boy kaushambi

युवक ने खुद पर तेल छिड़क लगाई आग, मौत

Tue, 20 Dec 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 20 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
suside case boy  kaushambi
crime
 कस्बे के नेता नगर मोहल्ले का रहने वाला युवक सोमवार की शाम अरहर के खेत में आग का गोला बन गया। युवक पानी के बहाने डिब्बे में मिट्टी का तेल लेकर खेत गया था। युवक की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोग आग बुझाते हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


     करारी कस्बे के नेता नगर मोहल्ला निवासी धीरज विश्वकर्मा (20) पुत्र रामभवन सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से पानी के डिब्बे में मिट्टी का तेल लेकर खेत की ओर गया। इसके बाद अरहर के खेत में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा लिया।
विज्ञापन


आग का गोला बने युवक की चीख सुन आसपास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर भागे। युवक को आग से बचाते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में आग से झुलसे युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो युवक की दिमागी हालत काफी दिनों से ठीक नहीं रहती थी। जिसके चलते उसके आत्मघाती कदम उठाया है। युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed