फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   student hanged. but safe

नंबर कम आने पर छात्र ने लगाई फांसी

Sun, 28 Apr 2019 01:02 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा में नम्बर कम आने से आहत एक छात्र ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया डोली गांव का शशिकांत पाल पुत्र सुदर्शन इंटरमीडिएट का छात्र है। शनिवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो उसे सिर्फ 221 अंक ही मिल सके। मार्कशीट देखते ही छात्र आहत हो गया। अपने कमरे में रस्सी के सहारे चुल्ले से लटककर उसने फांसी लगा ली। गनीमत ये रही कि समय रहते परिजनों की निगाह उसपर पड़ गई। आननफानन फंदे से उतारने के बाद परिवार वालों ने छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed