फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sticks out of the ground in conflict - poles

जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे

Sat, 27 Jun 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 27 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sticks out of the ground in conflict - poles
करारी (कौशाम्बी)। जमीन कब्जा करने के विवाद में शुक्रवार सुबह बंधवा कल्यान गांव के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें महिलाओं समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर जुटे गांववालों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर करारी पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के बंधवा कल्यान गांव के राममगन ने बताया कि घर के समीप उसकी भूमिधरी जमीन और बाग है। इस जमीन पर पड़ोसी रामसूरत कब्जा करना चाह रहा है। इसी नीयत से 8 दिन पहले वह अपने मकान के पीछे की दीवार तोड़कर दरवाजा लगाने लगा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। अर्कामहावीरपुर चौकी पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया और किसी अन्य की जमीन के सामने गेट खोलने से मना कर दिया। इधर, पड़ोसी की नीयत भांपकर जब शुक्रवार को राममगन ने अपनी जमीन सुरक्षित करने के उद्देश्य से चहारदीवारी बनाने के लिए नींव खुदाई शुरू कराई तो पड़ोसी और उसके घरवाले विरोध करने लगे।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान पड़ोसी और उसके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने राममगन (58), उसकी पत्नी बिट्टन देवी (42), बेटे अजीत कुमार (25), भाई संतराम (42), संजय कुमार (30) पुत्र राम विशाल, राजू (20) पुत्र रामसिंह, दुन्नी देवी (45) पत्नी राम विशाल, बिट्टी देवी (14) पुत्री महंतराम को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पूरे परिवार को खून से लथपथ देख गांववाले सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट की खबर लगते ही गांव पहुंची करारी पुलिस ने घटना की छानबीन की। गांववालों से पूछताछ के बाद अस्पताल जाकर घायलों को देखा। पुलिस ने घायल राममगन सिंह की तहरीर पर पड़ोसी रामसूरत उसके बेटों घनश्याम, लाला, कलुआ और मुन्नीलाल के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ धनंजय वर्मा ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। घटना की जांच करके पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed